फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेजरी घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार

ट्रेजरी घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेजरी घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बहुचर्चित ट्रेजरी घोटाले में फरार चल रहे एक और आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मुरादाबाद के ट्रेजरी विभाग में एक करोड़ बीस लाख रुपये का घोटाला हुआ था। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया था। अब तब पुलिस कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस की जांच में बिलारी निवासी आरोपी ओमित अग्रवाल का नाम भी सामने आया। ओमित अग्रवाल के बैंक खाते में भी रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी थी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने दोबारा उसके घर दबिश दी तो वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed