फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महिला समेत पांच सवारियों से बस में लूट

महिला समेत पांच सवारियों से बस में लूट

Sat, 31 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
महिला समेत पांच सवारियों से बस में लूट
मुरादाबाद। रुद्रपुर से निजी मिनी बस में सवार हुई एक महिला सहित छह लोगों से हथियारों के बल पर नकदी और जेवर लूट लिए गए। वारदात को दिनदहाडे़ रामपुर बार्डर के पास अंजाम दिया गया। मुरादाबाद और रामपुर पुलिस के बीच घटना को लेकर सीमा विवाद रहा, दोनों एक दूसरे थानाक्षेत्र का मामला बताते रहे। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर निवासी कमलेश अरोड़ा सुबह 11 बजे रुद्रपुर से मुरादाबाद स्थित टीडीआई सिटी में रहने वाले एमडीए के इंजीनियर भाई अशोक अरोड़ा से मिलने आ रहीं थीं। चालक ने बताया था कि बस डाक विभाग की है। जिसमें चालक समेत करीब दस लोग सवार थे, उनमें से चार पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। महिला ने बताया कि बस रामपुर से आगे चली तो टूटी हुई सड़क पर पीछे की सीट पर बैठे चारों युवकों ने बस रुकवा ली। उन्होंने चेहरे पर काले रंग का कपड़ा लपेटा था, उनके हाथ में चाकू और पिस्तौल थी।
विज्ञापन

बस में सवार महिला यात्रियों से उनके गहने उतरवा लिए, नकदी और अन्य कीमती सामान भी लूट लिया। सवारियों को बस से नीचे उतार दिया गया, एक सवारी को वह अपने साथ यह कहकर ले गए कि डाक विभाग का काम निपटा कर जल्द लौटेेंगे, लेकिन वापस नहीं आए। बदमाशों के जाने के बाद यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस नही पहुंची तो अलग अलग वाहनों से यात्री अपने अपने स्थानों को रवाना को गए। कमलेश अरोड़ा का एक रिश्तेदार एसपी रामपुर के जानकार हैं, उन्होंने घटना की सूचना एसपी रामपुर डॉ. विपिन ताड़ा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामपुर ने सिविल लाइन पुलिस को जांच के लिए मुरादाबाद भेजा। देर रात तक दोनों जिलाें की पुलिस जांच में जुटी रही। लेकिन घटनास्थल निश्चित नहीं हो सका है। दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और वारदात को एक दूसरे के थानाक्षेत्र का बताती रहीं। महिला ने रात को बताया कि वारदात मूंढापांडे में टोल टैक्स के पास हुई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed