फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लगन समारोह में दुल्हन के पिता गोली लगने से जख्मी

लगन समारोह में दुल्हन के पिता गोली लगने से जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
लगन समारोह में दुल्हन के पिता गोली लगने से जख्मी
भोजपुर(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सिरसवां गौड़ निवासी स्वराज सिंह के भाई के घर पर बेटे की लगन की रस्म होने के बाद दुल्हन का पिता बाकी रिश्तेदारों के साथ कमरे में बैठे थे। दूल्हे के ममेरे भाई की लाइसेंसी रिवाल्वर को फिल्मी स्टाइल में लहराने के दौरान अचानक गोली चल गई। जिसमें दुल्हन के पिता के पैर में गोली लगी। उन्हें घायल अवस्था में भर्ती किया गया। वहीं ममेरे भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव सिरसवां गौड़ में स्वराज सिंह के घर में लगन की रस्म पूरी होने के बाद मेहमान अपने घरों को लौट गए, लेकिन कुछ मेहमान स्वराज सिंह के घर ही पर ठहर गए। मिलक भैसिया के रहने वाले हरिओम रिश्ते में दूल्हे के ममेरे भाई हैं। उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। रिश्तेदारों के मुताबिक हरिओम और विकास रिवाल्वर से फिल्मी एक्शन करने लगे। इसी दौरान गोली चल गई। गोली स्वराज के समधी जय प्रकाश सिंह निवासी गांव नाखूनका थाना डिलारी के पैर में जाकर लगी। इससे वह घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। भोजपुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जयप्रकाश की तहरीर पर हरिओम के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल हरिओम फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घायल की तहरीर पर लाइसेंसी रिवाल्वर के धारक हरिओम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जय प्रकाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। - उदय शंकर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed