फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उतर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव

उतर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन संघ के चुनाव में सुशील कुमार त्रिपाठी फिर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने मुकुट बिहारी को पराजित किया है। इस चुनाव में सुशील कुमार त्रिपाठी को 418 वोट मिले, जबकि मुकुट विहारी को 92 वोट मिले हैं। महामंत्री पर मुरादाबाद कलक्ट्रेट के अनिल कुमार वर्मा 391 वोट हासिल कर निर्वाचित हुए, उन्होंने 124 वोट पाने वाले महेंद्र कुमार पांडेय दूसरे स्थान पर रहे हैं।
निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम ने बताया कि इस चुनाव में 525 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राज कुमार सिंह चौहान 224 वोट हासिल करके विजयी हुए। 146 वोट पाकर दूसरे स्थान पर श्रीनाथ धर दुबे रहे। जबकि 134 वोट पाकर तीसरा स्थान संतोष कुमार यादव का रहा है। 266 मत पाकर प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर जय नारायण दीक्षित निर्वाचित हुए। इस पद पर 132 वोट पाकर सुनील शर्मा का दूसरा और 120 वोट पाकर तीसरा स्थान ओम प्रकाश पांडेय का रहा।
विज्ञापन

प्रांतीय संगठन मंत्री पद पर 380 वोट पाकर मुकेश कुमार निर्वाचित हुए। 125 वोट पाने वाले दीपक सक्सेना का दूसरा स्थान रहा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का स्थान सोमवार को तय होगा। अधिवेशन प्रभारी एवं जिला मंत्री गोपी कृष्ण ने बताया कि महामंत्री मुरादाबाद के होने के कारण इस बार प्रदेश कार्यालय मुरादाबाद कलक्ट्रेट में ही रहेगा। इस चुनाव के लिए शनिवार को अधिवेशन के पहले दिन नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed