फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भारत बंद: उपद्रवियों ने तोड़ी रोडवेज की छह बसें

भारत बंद: उपद्रवियों ने तोड़ी रोडवेज की छह बसें

Wed, 04 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद: उपद्रवियों ने तोड़ी रोडवेज की छह बसें
मुरादाबाद । दो अप्रैल को भारत बंद के बहाने आंदोलनकारियों ने खूब तांडव मचाया। आंदोलनकारियों ने उत्तरप्रदेश के कई जिलों में सरकारी और निजी प्रापर्टी एवं वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ कर नुकसान किया। मुरादाबाद संभाग की बिजनौर और नजीबाबाद डिपो की छह रोडवेज बसों में भी तोड़फोड़ हुई है। संभाग की दर्जनों बसें रास्तों में फंसी रही, जिससे यात्रियों की जान अटकी रही। तोड़फोड़ और बसें फंसने से रोडवेज को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, मंगलवार को बसों का संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन

दलित संगठनों ने एससी एसटी एक्ट को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारत बंद रखा। भारत बंद की आड़ में शरारती तत्वों ने कई शहरों में अराजकता की। उत्तरप्रदेश के कई शहर आंदोलनकारियों के हवाले रहे। मुरादाबाद में भी आंदोलनकारियों ने ट्रेनें रोकी। प्रदेश के कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ का असर मुरादाबाद संभाग की रोडवेज बसों पर भी पड़ा। बिजनौर डिपो की तीन और नजीबाबाद डिपो की तीन बसों में तोड़फोड़ हुई है। इनमें तीन बसें मेरठ और तीन बसें हापुड़ में क्षतिग्रस्त की गई हैं। बसों में तोड़फोड़ से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अराजकता होने से दर्जनों बसें मेरठ, हापुड़ और दूसरे अन्य रूटों में फंसी रही। आंदोलनकारियों के खौफ से यात्रियों की सांसें अटकी रही और यात्री बसों को छोड़कर चले गए। हालांकि, किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। अलग-अलग रूटों में दर्जनों बसें फंसने से मुरादाबाद संभाग में रोडवेज को तीन लाख रुपये राजस्व नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त बसें वर्कशाप और रास्तों में फंसी हुई बसें भी डिपो पहुंच गई हैं। मंगलवार को पीतल नगरी समेत संभाग के सभी डिपो से बसों का संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



- उपद्रवियों ने रोडवेज बसों को निशाना बनाया। दो अप्रैल को फंसी हुई सभी बसें देर रात तक सुरक्षित स्टेशनों और डिपो तक पहुंच गई थी। मंगलवार से संचालन सामान्य हो गया।
- अतुल जैन, आरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed