फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फिरौती मांगने में दो भाइयों को उम्रकैद

फिरौती मांगने में दो भाइयों को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
फिरौती मांगने में दो भाइयों को उम्रकैद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा के पंद्रह साल पुराने किशोर को अगवा कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एडीजे प्रथम राम अचल यादव की अदालत ने मुलजिम दो भाइयों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि बीस-बीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के गुइयां बाग निवासी शहजादे आलम ने दस नवंबर 2004 को थाने में अपने बेटे फैसल के गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। इसके बाद शहजादे आलम ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को अगवा कर लिया गया है। अगवा करने वाले आरोपी उनसे उस लाख रुपये की फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर फैसल को बरामद कर लिया था। पुलिस ने इस केस की तफ्तीश पूरी करने के बाद गलशहीद थानाक्षेत्र के पक्का बाग सीधी सराय निवासी जियाउर्रहमान और उसके भाई जमालउर्रहमान के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। इस केस की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम अचल यादव की अदालत में चली। सरकार की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ब्रजराज सिंह ने पक्ष रखा और मुलजिमों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की दलीलें दीं। गवाह और अपहरण किए गए किशोर के भी अदालत में बयान दर्ज किए गए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम जियाउर्रहान और जमालउर्रहमान को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों दोषियों पर बीस बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed