फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मोदी, योगी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

मोदी, योगी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Tue, 18 Dec 2018 01:53 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
मोदी, योगी को धमकी देने वाला गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देने वाला आरोपी एआईएमएआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष मुस्तफा सोमवार को पुलिस ने कचहरी परिसर में पकड़ा गया। उसको वहां से थाने ले जाने का पुलिस ने प्रयास किया तो धक्का मुक्की और खींचतान हुई। विरोध के बाद भी पुलिस उसको कचहरी से थाने ले गई। जहां उसने गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक का आदेश दिखाया। उसी के बाद पुलिस ने उसको थाने से छोड़ दिया है।

23 नवंबर की रात दस बजे से साढे़ दस बजे के बीच मोहल्ला न्यायरियान में आयोजित एआईएमआईएम की जनसभा में एआईएमआईएम का पूर्व जिला अध्यक्ष हाजी मुस्तफा निवासी डेहरिया ने भाषण देते वक्त धर्म, विभिन्न वर्गों और समुदायों के मध्य शत्रुता वाले शब्दों का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। यह भी कहा कि यदि बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर बनाने की सोची तो मोदी और योगी का हाथ तोड़कर सिर कलम कर दिया जाएगा। एसओ नागफनी ने बताया कि इस मामले में वीडियो वायरल होने पर दरोगा अरफान अली ने आईपीसी की धारा 153ए, 499 और 506 के तहत एआईएमआईएम के पूर्व जिला अध्यक्ष हाजी मुस्तफा के खिलाफ 26 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी मुकदमे में उनके खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed