{"_id":"5c1172afbdec22418d762462","slug":"111544647343-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसुबक से खुला लापता युवती के शादी का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसुबक से खुला लापता युवती के शादी का राज
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र से लापता एक युवती की शादी का राज फेसबुक से खुला है। युवती की शादी के फेसबुक पर वायरल हुए इन फोटो के बाद पुलिस ने उन लोगों पर शिकंजा ढीला कर दिया है, जिनके नाम युवती के लापता होने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हालांकि, अभी पुलिस युवती की बरामदगी के प्रयास कर रही है। जिससे कि न्यायालय में उसके बयान दर्ज करवाए जा सकें।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती करीब डेढ़ माह पहले लापता हो गई थी। युवती के नाम संपत्ति भी है, परिवार वालाें ने अंदेशा जताया था कि युवती का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में करीब पांच लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसकी भनक लगने के बाद आरोपी घर से भागने लगे, पुलिस की टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही थीं। इस दौरान युवती के बारे में पुलिस को फेसबुक से अहम जानकारी मिली कि उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली है, यही फोटो और शादी के प्रपत्र युवती के प्रेमी ने फेसबुक पर अपलोड़ किए थे। इस फोटो को देख पुलिस और युवती के परिवार वाले हैरान रह गए। इतना ही नहीं युवती ने एक पत्र पुलिस अधिकारियों को भेजा है, जिसमें कहा है कि वह बालिग है, अपनी मर्जी से ही शादी की है। चौकी प्रभारी अगवानपुर राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि युवती ने शादी गाजियाबाद में की है, शादी के फोटो मुंबई से वायरल किए हैं। लापता युवती और उसके प्रेमी की वर्तमान लोकेशन का पता किया जा रहा है, जिससे की उनको बयान के लिए बुलाया जा सके।