फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मध्य प्रदेश की पुलिस ने बंधुआ मजदूर बच्चों को अमरोहा से मुक्त कराया

मध्य प्रदेश पुलिस ने बंधुआ मजदूर बच्चों को अमरोहा से मुक्त कराया

Sun, 04 Nov 2018 03:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Nov 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की पुलिस ने बंधुआ मजदूर बच्चों को अमरोहा से मुक्त कराया
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्य प्रदेश पुलिस ने अमरोहा देहात इलाके के हासमपुर गांव में छापा मारकर तीन बंधुआ मजदूरों को बंधन मुक्त कराया है। जिनमें नाबालिग मजदूर भी शामिल हैं। इन सभी मजदूरों को दूध की डेरी पर काम करवाने के बहाने लाया गया था। यहां उन्हें बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही थी। रूखी-सूखी रोटी देकर रखा जाता था। इन बंधुआ मजदूरों ने किसी तरह अपने परिजनों को बंधक होने की खबर दी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर मध्य प्रदेश पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शनिवार को मध्य प्रदेश पुलिस देहात थाना पहुंची। यहां पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से मध्य प्रदेश पुलिस ने देहात थाना इलाके के हासमपुर गांव निवासी एक नामक किसान के घर छापा मार दिया। यहां से पुलिस ने तीन मजदूरों को बंधन मुक्त कराया। जबकि एक मजदूर को छजलैट थाना इलाके के गांव बेरमपुर के निवासी किसान के घर से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मजदूरों को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस थाना अमरोहा देहात पहुंची। अब मध्य प्रदेश पुलिस उस ठेकेदार की तलाश में जुटी है जो नौकरी का लालच देकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजकर बंधक बनाकर काम करवाता है। देहात थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस आई थी। जिसने क्षेत्र के गांव हासमपुर से तीन मजदूरों को बंधन मुक्त कराया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed