फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महिला के खाते से उड़ाए 49 हजार रुपये

महिला के खाते से उड़ाए 49 हजार रुपये

Thu, 04 Oct 2018 02:29 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
महिला के खाते से उड़ाए 49 हजार रुपये
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खुद को बैंक अधिकारी बताकर साइबर लुटेरों ने एक महिला से फोन कर उनके खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद महिला के खाते से 45 हजार रुपये की आन लाइन खरीदारी कर ली गई। मोबाइल पर आए अलर्ट मैसेज से महिला को ठगी की जानकारी हो सकी।
ठगी की यह घटना सिविल लाइंस निवासी अनीता गुप्ता गुप्ता के साथ हुई। उनके पति वाईके गुप्ता एमआईटी में सचिव हैं। अनीता ने बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने कहा कि अनीता का खाता बंद हो गया है। अब वह अपने खाते से रुपये नहीं निकाल पाएंगी। अगर वह अपना खाता चालू रखना चाहती हैं तो कुछ जानकारियां देनी होंगी। अनीता ने बैंक आने को कहा तो आरोपी ने मना कर दिया और कहा कि सरकार के सख्त आदेश हैं कि पुराने ग्राहक को किसी तरह की परेशान नहीं होनी चाहिए। ठग ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और डिटेल ले ली। इसी दौरान महिला के खाते से 49 हजार रुपये की आन लाइन खरीदारी कर ली गई। महिला के पति ने इस मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत मेरे पास आई थी। इस मामले में हम कोई सहायता नहीं कर सकते, क्योंकि एटीएम देते समय गोपनीयता बनाए रखने के लिए खाताधारक को बोला जाता है। ऐसे में जब वह गोपनीयता भंग करते हैं और कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी किसी के साथ साझा करते हैं तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ जाता है। पेटीएम से लेनदेन होने की वजह से जिस खाते में रुपये गए हैं, उसको पता करना भी मुश्किल है। बैंक किसी से फोन पर जानकारी नहीं लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार अरुण, चीफ मैनेजर, मुख्य शाखा, भारतीय स्टेट बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed