{"_id":"594bddaa4f1c1bd2278b48d0","slug":"101498144170-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में अवैध वसूली के विरोध में बंदी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में अवैध वसूली के विरोध में बंदी को पीटा
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले अमरोहा कोतवाली से भेजा गया था जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। जिला जेल में अवैध वसूली के विरोध में एक बंदी के साथ मारपीट की गई। बंदी ने जेल के लंबरदार और कैदी पर मारपीट का आरोप लगाया है। बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज कराने के बाद जेल कर्मचारी उसे वापस जेल में ले गए हैं।
बंदी मुशाहिद पुत्र सलीम अमरोहा के कुरैशियान मोहल्ले का रहने वाला है। एक सप्ताह पहले अमरोहा पुलिस ने मुशाहिद को लूट के मामले में जेल भेजा गया था। तब से बंदी जेल में बंद है। बुधवार को पुलिस बंदी मुशाहिद को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मुशाहिद ने यहां बताया कि उसे एक सप्ताह से जेल में पीटा जा रहा है। कैदी और लंबरदार रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर उसे पीटा जाता है। जिससे उसके पेट व कमर में दर्द है। इतना ही नहीं उसने बताया कि जेल से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजते समय कैदी और लंबदरों ने धमकी दी थी कि वह बार जाकर जेल के अंदर की कोई बात नहीं बताएगा। वरना लौटने पर उसकी दोबारा पिटाई की जाएगी। जेल में अवैध वसूली के विरोध में बंदियों के साथ मारपीट की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बंदी और कैदियों के साथ मारपीट की जा चुकी है। जेल में हुई घटना के बारे जेल अफसरों से उनका बयान देने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना फोन रिसीव नहीं किया।