फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CRIME

डिप्टी सीएम की सुरक्षा में चूक, तीन युवक दबोचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
CRIME
फोटो
विज्ञापन

डिप्टी सीएम की सुरक्षा में चूक, तीन युवक दबोचे
निर्यातकों से मिलने गए थे मौर्य तो युवक उनका हेलीकाप्टर देखने पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में रविवार को लापरवाही सामने आने से पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया। तीन युवक पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर हैलीपेड पर खड़े उप मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर देखने पहुंच गए। उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के बाद निर्यातकों से मिलने गए थे। युवकों के हेलीकाप्टर तक पहुंचने से पहले पुलिस ने दबोच लिया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मुरादाबाद में थे। दोपहर करीब एक बजे उनका हेलीकाप्टर सर्किट हाउस में उतरा। यहां से करीब दो बजे उप मुख्यमंत्री दिल्ली रोड स्थित ग्लोबल मेटल में शहर के प्रमुख निर्यातकों से मिलने पहुंच गए। उप मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस से निकलते ही कई सुरक्षा कर्मी अपने वाहनों में बैठ गए तो कई इधर उधर हो गए। इसी बीच तीन युवक बाइक से सर्किट हाउस में प्रवेश कर गए। युवकों को मुख्य गेट पर भी नहीं रोका गया। युवक दिल्ली रोड स्थित एक कारखाने में काम करने वाले थे।
विज्ञापन

युवक बाइक लेकर ही हैलीपेड की तरफ जाने लगे जहां उप मुख्यमंत्री का लाल रंग का हेलीकाप्टर खड़ा था। हेलीकाप्टर तक पहुंचने से पहले ही पुलिस कर्मियों की नजर युवकों पर पड़ी और पुलिस कर्मियों ने दौड़कर दबोच लिया। हालांकि युवकों ने कहा कि वो सिर्फ हेलीकाप्टर देखने जा रहे थे। तलाशी में भी उनके पास कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने युवकों की बाइक सर्किट हाउस में ही खड़ी करवाकर युवकों को थाने भेज दिया। मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों से देर शाम तक पूछताछ की गई। उनके परिजनों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed