फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cricketer mohammed shami wife hasin jahan case, CO Rampur reached Amroha for investigation

हसीन जहां को आधी रात शमी के घर से निकालने का मामला, सच जानने अमरोहा पहुंची सीओ रामपुर 

Fri, 10 May 2019 02:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
cricketer mohammed shami wife hasin jahan case, CO Rampur reached Amroha  for investigation
जांच पड़ताल के दौरान हसीन जहां से पूछताछ करतीं सीओ रामपुर सलोनी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

आधी रात क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी के घर से हसीन जहां को पुलिस द्वारा निकाले जाने की जांच शुरू हो गई है। आधी रात का सच जानने के लिए सीओ रामपुर गुरुवार को अमरोहा पहुंची। उन्होंने तीन घंटे प्रकरण की जांच की। जिला अस्पताल स्टाफ, डिडौली पुलिस और सहसपुर अलीनगर के लोगों से सीओ रामपुर ने पूछताछ की। इस दौरान हसीन जहां भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


28 अप्रैल को हसीन जहां बेटी आयरा और उसकी आया के साथ कोलकाता अपनी ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंचीं थी। वह शमी के घर में दाखिल हो गई थी। जिसे लेकर शमी के परिजनों और हसीन जहां में बहस हुई और हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधी हसीन जहां को घर से निकालकर डिडौली थाना ले आई। जहां से हसीन को जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में खाकी के पहरे में नजरबंद रखा। दूसरे दिन 29 अप्रैल शांति भंग में चालान कर हसीन को एसडीएम कोर्ट पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां से हसीन ने जमानत कराई। घटना के बाद हसीन ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और जबरदस्ती घर से निकालने का आरोप लगाकर एडीजी से शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी ने प्रकरण की जांच सीओ रामपुर सलोनी अग्रवाल को सौंपा। गुरुवार को सीओ रामपुर प्रकरण की जांच करने अमरोहा पहुंची। उन्होंने जिला अस्पताल में प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण किया। जहां हसीन को रात में रखा गया था। इसके बाद सीओ ने रात में ड्यूटी पर रहे डाक्टर और स्टाफ से पूछताछ की। मीडिया कर्मियों से भी रात की हकीकत जानने की कोशिश की। इसके अलावा सीओ डिडौली थाना पहुंची। यहां संबंधित पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। इससे पहले हसीन की ससुराल सहसपुर अलीनगर भी पहुंची। यहां ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान हसीन जहां मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो शमी, हसीब और डिडौली पुलिस होगी जिम्मेदार

सीओ रामपुर सलोनी अग्रवाल ने बताया कि, एडीजी के आदेश पर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के आधार पर रिपोर्ट एडीजी को सौंपी जाएगी। प्रकरण में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

सीओ रामपुर के साथ जांच के दौरान मौजूद हसीन जहां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर मेरे साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए मोहम्मद शमी, उनके भाई हसीब और डिडौली पुलिस जिम्मेदार होगी। वह अपने हक की लड़ाई आगे जारी रखेंगी। वह किसी से डरने वाली नहीं है।

तीन घंटे चली जांच
हसीन जहां प्रकरण में सीओ रामपुर की जांच तीन घंटे चली। सीओ ने सहसपुर अलीनगर से जिला अस्पताल तक प्रकरण की जांच की। प्रकरण से जुड़े हर शख्स से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed