फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cricket: Great victory of RPF and Commerce Department

क्रिकेट : आरपीएफ व वाणिज्य विभाग की शानदार जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Great victory of RPF and Commerce Department
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेलवे के अंतरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में आरपीएफ ने लेखा शाखा को 57 रन से मात दी। इसमें आरपीएफ के सलामी बल्लेबाज प्रदीप महला ने 64 गेंदों में शतक जड़ा। दूसरे मैच में वाणिज्य विभाग ने इलेक्ट्रिक (ओपी) को आठ विकेट से मात दी। वाणिज्य के सलामी बल्लेबाज राकेश त्यागी के ऑलराउंड प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया।

पहले मैच में कमांडेंट शानमुग वडिवेल एस की कप्तानी वाली आरपीएफ टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। ओपनर प्रदीप महला ने 64 गेंदों में 14 चौकों व दो छक्कों की मदद से 109 रन ठोके। दूसरे छोर से अंकुर त्यागी ने पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 59 रन जड़े। लेखा शाखा की ओर से गेंदबाजी में रवि जिंदल ने दो, कप्तान सीनियर डीएफएम अमित व मनीष ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह आरपीएफ ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेखा शाखा की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 136 रन ही बना सकी। कप्तान अमित ने 23 व रघुवीर सिंह ने 27 रन बनाए। आरपीएफ की ओर से गेंदबाजी में अंकुर त्यागी ने तीन, कमल कुमार ने दो व प्रदीप महला ने एक विकेट लिया। आरपीएफ ने इस मैच में 57 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच प्रदीप महला रहे।
विज्ञापन


दूसरे मैच में वाणिज्य विभाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की निर्णय लिया। इलेक्ट्रिक (ओपी) की ओर से चंद्र किशोर ने 45 व अनुज कुमार ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में टीटीई दिलीप सिंह, श्याम कुमार व इंद्रेश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। इलेक्ट्रिक की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे वाणिज्य विभाग के बल्लेबाजों ने शुरू ने खुलकर खेलने का निर्णय लिया। इसके चलते सलामी बल्लेबाज टीटीई दिलीप पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बावजूद दूसरे छोर से टीटीई राकेश त्यागी व बुकिंग क्लर्क राजेश असवाल ने मोर्चा संभाले रखा। राकेश ने 76 व राजेश ने 80 रन की पारी खेलकर सीनियर डीसीएम सुधीर की कप्तानी वाली वाणिज्य टीम को 18.3 ओवर में ही जीत दिला दी। मैन ऑफ द मैच राकेश त्यागी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed