{"_id":"5f6520998ebc3eee085dc8f5","slug":"covid-report-website-launced-in-uttar-pradesh-city-news-mbd3631026105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक क्लिक में मिलेगी कोविड 19 जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक क्लिक में मिलेगी कोविड 19 जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड 19 की जांच कराने वालों की सुविधा के लिए वेबसाइट लांच कर दी है। जांच करवाने के बाद रिपोर्ट के लिए वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी नंबर डालते ही चंद सेकेंड में रिपोर्ट देख सकेंगे। रिपोर्ट भले ही निगेटिव हो या पॉजिटिव उसको डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकेंगे।
आरटीपीसीआर, ट्रू नेट और बीसी नेट से कोरोना सैंपल देने के बाद रिपोर्ट के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा था। खासकर, आरटीपीसीआर के सैंपल नोएडा लैब भेजे जाते हैं। दो से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आती है। इस अवधि तक लोग आशंकित रहते हैं। पॉजिटिव आने पर सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम से फोन आ जाता है और मरीज को अस्पताल या होम आइसोलेट कर दिया जाता है, लेकिन निगेटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग से कोई सूचना नहीं दी जाती है। जांच करवाने वाले अपनी रिपोर्ट देखना चाहते हैं। खासकर, उत्तराखंड सरकार ने बार्डर में प्रवेश के लिए कोविड जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता की है। 96 घंटे की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रदेश में आने की अनुमति दी जा रही है। निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
वेबसाइट पर मिलेगा पूरा ब्योरा
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक वेबसाइट https://labreports.upcovid19tracks.in/ में जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। नंबर दर्ज कराते ही ओटीपी आएगा और उसे डालते ही रिपोर्ट खुल जाएगी। इसमें निगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह की रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट में केस आईडी, जांच कराने वाले का नाम, उम्र, जेंडर, मोबाइल नंबर, पता, जिला और रजिस्ट्रेशन की तारीख के अलावा लैब रिजल्ट और प्रिंट आउट की सुविधा भी है। सीएमओ ने बताया कि एंटीजन की रिपोर्ट हाथों-हाथ मिल जाती है। लेकिन आरटीपीसीआर, सीबी नेट और ट्रू नेट लैब के सैंपल की जांच रिपोर्ट वेबसाइट में लोड की जाएगी। सैंपल के करीब 24 से 48 घंटे बाद रिपोर्ट देखी जा सकती है।