फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   covid hospital ready after 318 days

318 दिन बाद कोविड अस्पताल का संचालन शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
covid hospital ready after 318 days
मुरादाबाद। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच संक्रमण से लड़ने के लिए कोविड एल टू अस्पताल एमसीएच विंग एक बार फिर से तैयार है। पॉजिटिव केस बढ़ने पर सोमवार को कोविड अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया गया। तीन शिफ्टों के लिए स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। हालांकि पहले दिन कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए पहली लहर के दौरान जिला अस्पताल परिसर में बनी एमसीएच विंग को कोविड एल टू अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था। करीब सौ बेड के इस अस्पताल में संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से मचे हाहाकार के बीच नौ सितंबर 2021 को कोविड अस्पताल से आखिरी मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद संक्रमित हुए मरीजों को कोविड अस्पताल भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन एक बार फिर से संक्रमण का फैलाव बढ़ने पर सेहत महकमा अलर्ट हो गया है। डॉक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर जारी कर सोमवार सेे एल टू अस्पताल फिर से खोल दिया गया। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर संक्रमित मरीजों के लिए 40 बेड तैयार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed