फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Court ordered to remove the gate of Jauhar University Rampur

आजम खान पर लगा 3.80 करोड़ का जुर्माना, हटेगा जौहर यूनिवर्सिटी का गेट

Thu, 25 Jul 2019 03:54 PM IST
राजेश सैनी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 25 Jul 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Court ordered to remove the gate of Jauhar University Rampur
आजम खान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल रामपुर में एसडीएम की कोर्ट ने 15 दिन के अंदर जौहर यूनिवर्सिटी का गेट हटाने के आदेश दिए हैं। साथ ही यूनिवर्सिटी पर अवैध तरीके से गेट बनाने के मामले में 3.80 करोड़ का जुर्माना लगा दिया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी ने पीपी एक्ट के तहत एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया था। 

विज्ञापन


तर्क यह है कि यूनिवर्सिटी के अंदर जो सड़क मौजूद है वह पीडब्ल्यूडी की है, जिसे गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। इस मामले में जौहर यूनिवर्सिटी प्रशासन को नोटिस जारी किया गया था। यूनिवर्सिटी की ओर से हाइकोर्ट जाने के लिए 15 दिन का वक्त मांगा गया था, जिसे एसडीएम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब हो समाजवादी पार्टी सांसद और पूर्व मंत्री आजम खान पर जौहर यूनिवर्सिटी के नाम किसानों की जमीन कब्जाने का आरोप भी लगा है। इस मामले में किसानों ने राज्यपाल से शिकायत की थी और कहा था कि उनकी जमीन वापस की जाए। इस बाबत रामपुर प्रशासन ने बीते दिनों राज्य सरकार के ऐंटी-भू माफिया पोर्टल पर आजम खान को सूचीबद्ध किया था जिसमें सांसद आजम खान अब भू-माफिया की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।बता दें पिछले कुछ समय से आजम खान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन उनकी मुसीबत सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि किसानों की शिकायत के बाद आजम खान ने भूमि अतिक्रमण को लेकर अपने खिलाफ दर्ज किए गए सभी मुकदमों को खारिज किया है। आजम खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा था कि मैंने चुनाव में भाजपा को हराकर जीत हासिल की है, मुझे इसी बात की सजा मिल रही है। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं, चाहें तो इन आरोपों की जांच कर ली जाए। उन्होंने कहा चारों ओर मेरे दुश्मन फैले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed