फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   court

अदालत के आदेश पर पत्नी और ठेकेदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
court
मुरादाबाद। अदालत के आदेश पर मझोला थाने में महिला और उसके एक परिचित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिसमें महिला पर आरोप है कि उसने अपने परिचित के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की थी। मझोला थानाक्षेत्र के हुलसन गंज लाकड़ी फ ाजलपुर निवासी नथिया ने अपनी बहू मेहजबी और उसके परिचित जुल्फिकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें वादिनी ने बताया था कि उसके बेटे अब्दुल सलाम (32) का निकाह संभल के असमोली थानाक्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कलां निवासी मेहजबी के साथ हुआ था। नौ अगस्त को अब्दुल सलाम अपने घर में फंदे पर लटका मिला था। नथिया ने आरोप लगाया कि उसके बेटे अब्दुल सलाम की हत्या मेहजबी ने अपने परिचित जुल्फिकार के साथ मिल कर की थी। इसके बाद उसकी लाश को फंदे पर लटकाकर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया था। नथिया ने बताया कि आरोपी जुल्फिकार लाकड़ी फाजलपुर स्थित निर्यात फर्म में ठेकेदार है। इसके पास ही महिला का बेटा अब्दुल सलाम काम करता था। जिस कारण आरोपी का उसके घर आना-जाना था। जब अब्दुल सलाम को शक हुआ कि उसकी पत्नी जुल्फिकार से बातचीत करती है तो उसने आरोपी ठेकेदार को अपने घर बुलाना बंद कर दिया था। जिसे लेकर मेहजबी घर में विवाद करती थी। नथिया का आरोप है कि अब्दुल सलाम की सात वर्षीय बेटी को मेहजबी अब भी जुल्फिकार के पास पैसे लेने भेजती है। मझोला थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर महिला समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed