फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   couple high voltage drama by climbing a tower In Moradabad

UP: 'ब्याह कराओ नहीं तो कूदकर जान दे देंगे...' प्रेमी युगल ने टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Sun, 01 Sep 2024 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Sep 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
couple high voltage drama by climbing a tower In Moradabad
couple high voltage drama - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में प्रेमी युगल ने देर रात फिल्मी स्टाइल में मोबाइल टावर पर चढ़कर दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों की शादी की मांग कर रहे थे। परिजनों और पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा तो युवती ने हाथ की नस काटकर जान देने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस दोनों के परिजनों से बात कर रही है। क्षेत्र के गांव मुड़िया खेड़ा का एक युवक जौनपुर में मजदूरी करता था। इस दाैरान वहां की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। 15 दिन पूर्व युवक उसे लेकर अपने गांव आया था। शनिवार को तलाश में युवती के परिजन मुड़िया खेड़ा आ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने युवती को वापस करने को कहा तो युवक उसे वहां से लेकर चला गया। शिकायत पर पुलिस ने युवक के भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर शनिवार रात लगभग आठ बजे प्रेमी युगल शादी की मांग करते हुए काशीपुर रोड पर स्थित सागर पब्लिक स्कूल के सामने स्थित मोबाइल टावर पर मोबाइल टावर पर चढ़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी न करने पर पर जान देने की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया और युवती के परिजनों को भी बुला लिया। इस बीच युवती ने अपने हाथ की नस काट ली और कहा कि वह शादी न करने पर जान दे देगी। इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।
 

यह देख पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल बुला ली गई। रात 10:00 बजे दो घंटे बाद जब युवती के परिजनों ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया तो प्रेमी युगल नीचे उतर आया।

पुलिस उन्हें लेकर कोतवाली आई। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है। अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed