फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Couple beaten up over complaint of cutting of embankment

Moradabad News: मेड़ काटने की शिकायत पर दंपती के साथ की मारपीट

Mon, 19 Jan 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 19 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten up over complaint of cutting of embankment
कांठ। मेड़ काटने की शिकायत करने पर छजलैट के गांव सदुपुरा निवासी पति-पत्नी और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

गांव सदुपुरा निवासी चरन सिंह का कहना है कि उनके खेत के बराबर में पास के गांव छज्जानंगला निवासी भाइयों के खेत हैं। चरन सिंह का आरोप है कि शनिवार को किसी वक्त इन्होंने उसके गेहूं के खेत की मेड़ काट दी। जब रविवार की सुबह वह अपने खेत पर पहुंचे तो मेड़ काटने का पता लगा। इस पर उसके बेटे बृजेश ने आरोपियों से मेड़ काटने की शिकायत की तो वह गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित चरन सिंह का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अपने परिवार के कई लोगों को खेत पर बुला लिया।
विज्ञापन

सभी ने उसे, उसकी पत्नी राजवाला और बेटे बृजेश को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह तीनों घायल हो गए। छजलैट पुलिस ने थाने आए तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कांठ भेज दिया। वहीं दूसरा पक्ष भी शिकायत लेकर थाने पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed