{"_id":"61e1cd49da0fcc5ba71e1445","slug":"couldn-t-speed-up-vaccination-in-seven-months-now-wake-up-responsible-moradabad-news-mbd4160391176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह में टीकाकरण को नहीं दे पाए रफ्तार, अब जागे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह में टीकाकरण को नहीं दे पाए रफ्तार, अब जागे जिम्मेदार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की इस लहर में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है, लेकिन टीकाकरण की रफ्तार में कोई खास तेजी नहीं आई है। जिम्मेदार दूसरी लहर का असर कम होने के बाद भी सात माह में टीकाकरण की ‘सेहत’ नहीं सुधार पाए। अब जब चुनाव आयोग ने टीकाकरण को लेकर सख्ती दिखाई है तो जिम्मेदार जागे हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासनिक अमला टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने में लगा है।
जिले में जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान चल रहा है। लेकिन जिला टीकाकरण में हमेशा पिछड़ा ही रहा। करीब चार महीने पहले मुरादाबाद प्रदेश में टीकाकरण में नीचे से दूसरे नंबर पर था। दूसरी लहर के हाहाकारी हालात देखने के बाद भी टीकाकरण को लेकर विभाग ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जबकि जून में संक्रमण की रफ्तार में कमी आनी शुरू हो गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सात महीने में टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ा सका। विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही आयोग ने पहली डोज सौ फीसदी और दूसरी डोज 75 फीसदी कराने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। प्रशासनिक अमला ने टीकाकरण बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शासन स्तर से इसकी रोजाना निगरानी की जा रही है। बावजूद इसके केंद्रों पर उम्मीद का टीका उम्मीद से कम ही लग रहा है।
किस तारीख में कितना हुआ टीकाकरण
तारीख-----टीकाकरण
14 जनवरी---30483
13 जनवरी---21281
12 जनवरी---16153
11 जनवरी---14751
10 जनवरी---23484
09 जनवरी---16867
08 जनवरी---24968
इन निजी अस्पतालों में भी लगेगा टीका
- मानसरोवर नर्सिंग होम : सुबह 10 से शाम 04 बजे तक
- सुरभि नर्सिंग होम कांठ रोड : सुबह 10 से शाम 04 बजे तक
- मुस्कान नर्सिंग होम : दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक
- कलरव नर्सिंग होम : दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक