फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corruption case registered against three including magistrate for illegal extortion

Moradabad: कारोबारी से चेकिंग के दौरान वसूली, डीएम तक पहुंची बात.. मजिस्ट्रेट सहित तीन पर भ्रष्टाचार का केस

Mon, 15 Apr 2024 04:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2024 04:36 AM IST
सार

अमरोहा के कारोबारी से चेकिंग के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित तीन कर्मियों ने 50 हजार की वसूली कर ली। इसकी सूचना डीएम को मिली तो उन्होंने तुरंत केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Corruption case registered against three including magistrate for illegal extortion
गश्त के दौरान पुलिस (FILE) - फोटो : संवाद

विस्तार

इंपीरियल तिराहे पर चेकिंग के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित तीन लोगों ने एक व्यवसायी से 50 हजार की वसूली की। व्यवसायी की शिकायत पर डीएम और एसएसपी ऐक्शन में आ गए। इस मामले में पुलिस ने मजिस्ट्रेट, सिपाही सहित तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अमरोहा जिले के नन्हेड़ा अत्यारपुर निवासी ट्रांसपोर्टर दीक्षित शर्मा 12 अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने ड्राइवर योगेंद्र शर्मा के साथ कार से राज्य कर कार्यालय जा रहे थे। बुधबाजार स्थित इंपीरियल तिराहे पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने कार को रोक ली।
विज्ञापन


जांच के दौरान कार के डेशबोर्ड पर रखे दो लाख रुपये मिले। पूछताछ के दौरान व्यापारी ने बताया कि वह साथियों से उधार पैसे लेकर राज्य कर जा रहे हैं। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुरजीत कुमार, कैमरा मैन सुशील और कांस्टेबल दुष्यंत ने कहा कि आप इतना रुपये नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे। चेकिंग में दो लाख में से 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसे जाने की इजाजत दे दी। इस मामले में व्यवसायी ने एसएसपी और डीएम से शिकायत की। डीएम ने तत्काल जांच के लिए एक टीम भेज दी।

जांच के बाद एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुरजीत कुमार, कैमरामैन सुशील और सिपाही दुष्यंत कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत नामजद केस दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पकड़े जाने पर गिड़गिड़ाती रही टीम

पकड़े जाने पर मजिस्ट्रेट सहित तीनों आरोपी व्यवसायी के समक्ष गिड़गिड़ाने लगे। वे अपने बीबी बच्चों का हवाला दे रहे थे लेकिन मामला डीएम तक पहुंचने के बाद छूटना मुश्किल था। व्यवसायी भी पसीज गया था लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। समझौता नहीं हो सका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed