फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corporation used old machine for waste managment

पुरानी मशीनों को चलाकर कूड़ा निस्तारित करेगा निगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
corporation used old machine for waste managment
मुरादाबाद। चार साल से जंग खा रही कूड़ा निस्तारण की मशीनों को चलाने की तैयारी में नगर निगम जुटा है। ट्रंचिंग ग्राउंड की मशीनों का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त ने हरियाली और हरीभरी प्राइवेट लि. कंपनियों का प्रस्तुतीकरण लिया। दोनों कंपनियों का दावा है कि 30 दिनों में इन्हीं मशीनों के जरिए कूड़ा निस्तारण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजय चौहान और सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने शनिवार को ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचकर कूड़ा निस्तारण के लिए लगे प्लांट का निरीक्षण किया। मई 2015 में ए टू जेड कंपनी के काम छोड़कर जाने के बाद प्लांट की मशीनरी जंग खा रही है। अफसरों के निरीक्षण के बाद सामने आया कि मशीनरी की हालत ठीक है। सिर्फ थोड़ी मरम्मत के बाद प्लांट शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद पीलीकोठी स्थित नगरनिगम के कैंप कार्यालय में हरियाली प्राइवेट लि. और हरीभरी प्राइवेट लि. कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कचरा निस्तारण पर प्रस्तुतीकरण देकर दावा कि उन्हें मौका दिया जाए तो मौजूदा मशीनरी को 30 दिनों के अंदर शुरू कर देंगे। इससे कचरा निस्तारण का काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल यह तय नहीं हुआ कि किस कंपनी को कचरा निस्तारण का ठेका मिलेगा। लेकिन कंपनी का दावा सही साबित होता है तो कचरा प्रबंधन की बड़ी समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू होने में एक साल
ट्रंचिंग ग्राउंड पर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने वाली सिंगापुर की कंपनी एजी डॉर्ट को मशीनरी लगाने में करीब एक साल का वक्त लगने का अनुमान जताया जा रहा है। कंपनी को प्रदूषण मंत्रालय की अनुमति भी नहीं मिली है। यही वजह है कि निगम पुराने प्लांट को चलाने की कोशिश में जुटा है। बारिश की वजह से ट्रंचिंग ग्राउंड पर कीचड़ अधिक हो गया था। नगर आयुक्त मशीनरी देखने के लिए खुद ट्रैक्टर ड्राइव करके अंदर जाना पड़ा।

- मशीनें निगम की हैं। इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। हरीभरी और हरियाली प्राइवेट लि. कंपनियों में एक का चयन इस काम के लिए किया जाएगा। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed