{"_id":"5e95f5438ebc3e6fa874a8c7","slug":"coronavirus-tamil-nadu-elderly-jamati-dies-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में कोरोना से मौत, तमिलनाडु के बुजुर्ग जमाती ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में कोरोना से मौत, तमिलनाडु के बुजुर्ग जमाती ने तोड़ा दम
Tue, 14 Apr 2020 11:14 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
संभल जिले से बीते 9 अप्रैल को मुरादाबाद में रेफर तमिलनाडु के 76 वर्षीय जमाती की मंगलवार रात को मौत हो गई। उन्हें कोरोना आशंकित मान कर संभल के जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। मुरादाबाद में उनके सैंपल लिए गए थे।
इसमें सोमवार की रात आई रिपोर्ट में यह बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले। इनकी खिदमत में लगे सरायतरीन निवासी युवक को भी पॉजिटिव पाया गया है। उधर, ताजपुर निवासी चिकित्सक की भी हालत बिगड़ गई है। उन्हें टीएमयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।