फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona vactionation dry run in moradabad

300 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाने की थी तैयारी, लेकिन 231 की आई सूची, टीकाकरण को पहुंचे 194

Wed, 06 Jan 2021 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
corona vactionation dry run in moradabad
कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का हुआ ट्रायल। - फोटो : CITY
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में छह केंद्रों पर मंगलवार को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। छह केंद्रों के बारह साइटों पर 300 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाने की तैयारी थी, लेकिन पोर्टल से 231 लाभार्थियों की सूची आई। इसमें से भी 194 लाभार्थी ही टीकाकरण को केंद्रों पर पहुंचे। जहां उन्हें रिहर्सल का टीका लगाया गया।
विज्ञापन


देश के चार राज्यों में टीकाकरण के सफल पूर्वाभ्यास के बाद शनिवार को एक साथ सभी प्रदेशों में रिहर्सल किया गया। सूबे में लखनऊ में पूर्वाभ्यास किया गया था। इसके बाद पांच जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण के पूर्वाभ्यास का निर्णय लिया गया। इसके मद्देनजर मंगलवार को जिले के छह केंद्र अरबन पीएचसी फकीरपुरा, एशियन विवेकानंद हास्पिटल, टीएमयू मेडिकल कालेज, डिलारी पीएचसी, ठाकुरद्वारा सीएचसी और कुंदरकी पीएचसी की बारह साइटों पर 300 हेल्थ केयर वर्करों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाना था, लेकिन पोर्टल के जरिए शासन से 231 हेल्थ केयर वर्करों के नामों की सूची भेजी गई। इस सूची से नामों का मिलान कर केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 231 में से 194 स्वास्थ्य कर्मी ही टीकाकरण कराने केंद्रों पर आए। जहां इन स्वास्थ्य कर्मियों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन


- कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफल रहा। पोर्टल से आई सूची के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। सूची में दूसरे जिले के लाभार्थियों के नाम शामिल हो गए। डिजिटल फील्ड में कुछ परेशानी हुई, इसमें अभ्यास की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ

कहां कितने स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण को पहुंचे

केंद्र-----लाभार्थी की संख्या--कितने पहुंचे

डिलारी---------48----------43
ठाकुरद्वारा-------50----------50
कुंदरकी--------44----------38
एशियन विवेकानंद--25----------22
टीएमयू---------50----------30
फकीरपुरा--------14----------11

ये आई परेशानी

- सैनिटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता
- वेटिंग हॉल में लाभार्थियों के बैठने का इंतजाम
- केंद्रों पर पेयजल का इंतजाम
- केंद्रों पर टीकाकरण कक्ष में रोशनी की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed