{"_id":"604293cd8ebc3ed83026c63b","slug":"corona-vaccination-turns-fast-in-moradabad-city-news-mbd381909266","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने का रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने का रहा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोरोना से बचने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मियों के संग अब आमजन भी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों में खासा उत्साह रहा। दिनभर में पंजीकरण से दस अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अनुसार फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी और बुजुर्गों का पंजीकरण एक ही पोर्टल पर होने की वजह से पोर्टल पर बोझ बढ़ गया है। इसकी वजह से डाटा संकलन में परेशानी हो रही है।
शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक 33 सत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। एमसीएच विंग, महिला अस्पताल, सीपीएच, टाउनहाल के अलावा सात सीएचसी पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि पोर्टल को अपडेट किया गया है, क्योंकि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को भी इसी पोर्टल पर जोड़ दिया गया है। इसके अलावा पहली और दूसरी डोज भी इसी पोर्टल के माध्यम से लगाई जा रही है। पूरा काम एक ही पोर्टल पर आ जाने की वजह से डाटा संकलन में थोड़ी परेशानी है। शुक्रवार को 714 फ्रंट लाइन वर्कर पंजीकृत थे, उसमें से 563 को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों में 934 पंजीकृत थे। दस अतिरिक्त के साथ 943 ने दूसरी डोज ली। इनमें से दस स्वास्थ्य कर्मी गुरुवार को लगवाने नहीं आ पाए थे। निजी केंद्रों में 60 वर्ष से अधिक आयु और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 450 लोगों को टीका लगाया गया। सबसे अधिक भीड़ जिला अस्पताल में रही। दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को नौ अर्बन केंद्रों पर भी टीका लगाया जाएगा। गैलेक्सी अस्पताल में को-वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि अन्य केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है।