{"_id":"60468ea18ebc3e769d4734fc","slug":"corona-vaccination-in-moradabad-2187-vaccinated-city-news-mbd3822574139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार को केंद्रों पर पहुंचे 2187 बुजुर्ग और बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार को केंद्रों पर पहुंचे 2187 बुजुर्ग और बीमार
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद कोविड19 टीकाकरण का रिपार्ट कार्ड दिखा
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना योद्धाओं पर बुजुर्गों और मरीजों का उत्साह भारी पड़ रहा है। सोमवार को हुए टीकाकरण में कोरोना पर वार के लिए केंद्रों पर 2187 बुजुर्ग और बीमार पहुंचे। रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई, जबकि सिर्फ 23 छूटे स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर ही टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे।
कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में साठ वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों को टीका लगाया जा रहा है। इसमें लाभार्थी को खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना या केंद्रों पर कराना पड़ता है। इस टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों और मरीजों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को जिल के साठ केंद्रों पर हुए टीकाकरण में 2189 बुजुर्गों और बीमारों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इसमें बुजुर्गों की संख्या 1744 रही, जबकि 427 मरीज शामिल रहे। दूसरी ओर कई बार मौका मिलने के बाद भी टीकाकरण वंचित रहे 23 कोरोना योद्धा ही टीका लगवाने आगे आए। इसमें फ्रंटलाइन वर्करों की संख्या 15 और स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 8 रही।
महिला दिवस पर आधी आबादी ने दिखाया उत्साह
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के तीन केंद्र टीकाकरण के लिए महिलाओं के हवाले रहे। यहां महिला स्टाफ की तैनाती रही। आधी आबादी ने टीकाकरण में उत्साह दिखाया। इन तीन केंद्रों पर 300 लक्ष्य के सापेक्ष 194 महिलाओं ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। महिला अस्पताल में सबसे अधिक 121 महिलाओं को टीका लगाया गया। जो 120 के लक्ष्य से एक अधिक रहा।
विज्ञापन
जिले में टीकाकरण की स्थिति
- 48 सरकारी अस्पतालों में कुल 1669 बुजुर्गों और महिलाओं को टीका लगा
- 14 निजी अस्पतालों में कुल 518 बुजुर्गों और महिलाओं को टीका लगा
महिला केंद्रों की स्थिति
केंद्र----------टीकाकरण
महिला अस्पताल----121
एपीएचसी टाउनहॉल--45
सीएचसी ठाकुरद्वारा---28