{"_id":"6583e0a3136b8891cc0037d8","slug":"corona-update-investigation-will-start-in-moradabad-health-department-is-making-action-plan-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: मुरादाबाद में शुरू होगी जांच, स्वास्थ्य विभाग बना रहा कार्ययोजना, अब तक सामने नहीं आया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: मुरादाबाद में शुरू होगी जांच, स्वास्थ्य विभाग बना रहा कार्ययोजना, अब तक सामने नहीं आया केस
Thu, 21 Dec 2023 12:23 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:23 PM IST
सार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट कर दिया है। 24 दिसंबर को कोरोना जांच को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद गाइड लाइन बनाकर सभी को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के बाद अब गाजियाबाद में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। बुधवार को गाजियाबाद में कोरोना के तीन मामले सामने आए। मुरादाबाद से अब दूरी ज्यादा नहीं बची है। बावजूद जिले में कोरोना की जांच शुरू नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 24 दिसंबर को इस संबंध में रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
यदि किसी व्यक्ति को जांच रिपोर्ट की जरूरत पड़ती है या फिर उसे कोरोना का संदेह होता है तो जिला अस्पताल में उसकी एंटीजन जांच की जाती है। अपने स्तर से चार से पांच व्यक्ति जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन विभाग की ओर से जांच की पहल शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
जबकि कुछ दिन पहले ही केरल में कोविड के नए वैरिएंट को लेकर लखनऊ से सभी जिला अस्पतालों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. हरीश चंद्रा का कहना है कि हमारे यहां इस तरह की कोई बात नहीं है। यदि किसी मरीज में लक्षण होते हैं तो जांच की जाती है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट कर दिया है। 24 दिसंबर को कोरोना जांच को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। यदि यहां पर जांच शुरू करेंगे, तो उसकी गाइड लाइन बनाकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अवगत करा दिया जाएगा। उसी के हिसाब से टीमें बनेंगी और जांच शुरू की जाएगी।