फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona suspected not positive

कोरोना आशंकित मरीज को लेकर मचा शोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
corona suspected not positive
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के मेडिकल टू वार्ड में भर्ती एक युवक के कोरोना संक्रमित होने की आशंका में सोमवार को कुछ देर के लिए जिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। करीब घंटाभर बाद सीएमओ डा. एमसी गर्ग और युवक का इलाज करने वाले डा. प्रवीन शाह ने स्थिति स्पष्ट की कि युवक कोरोना आशंकित नहीं है। बल्कि उसे दिमागी बुखार की आशंका में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डा. शाह ने कहा कि युवक में कोरोना संक्रमित होने के लक्षण नहीं थे। वह पिछले 20 दिन से तेज बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन

डा. प्रवीन शाह ने बताया कि एक युवक को तेज बुखार की शिकायत पर उसकी बहन रविवार को जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर पहुंची थी। युवक को 20 दिन से बुखार आ रहा था। लेकिन परिजन मोहल्ले में झोलाछाप से ही उसका इलाज कराते रहे। चेस्ट फिजीशियन डा. शाह ने बताया कि युवक को मेडिकल टू वार्ड में भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह में करीब 10 बजे राउंड पर उन्होंने मरीज को देखा और स्टाफ नर्स से सेनिटाइजर मांगा। मरीज को देखने के बाद उन्होंने अपने हाथ सेनिटाइजर से साफ किए और बाकी स्टाफ को भी हिदायत दी कि जब तक कोरोना का शोर मचा है तब तक हरेक मरीज को इसी तरह देखकर सेनिटाइजर से हाथ साफ करें या फिर गिलब्स लगाकर मरीज को टच करें। डा. ने कहा कि हर मरीज को देखने में ऐसे ही एहतियात बरतें जैसे कोरोना संक्रमित मरीज को देख रहे हैं। इसे लेकर भ्रम की स्थिति फैल गई। डा. शाह ने बताया कि उनकी कही बात से मेडिकल स्टाफ ने यह अर्थ लगा लिया कि जिस मरीज को उन्होंने देखकर मेरठ रेफर किया है वह कोरोना संक्रमित है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना आशंकित एक भी मरीज नहीं मिला है। सोमवार को भ्रम की वजह से कुछ देर के लिए कोरोना आशंकित मरीज मिलने की अफवाह फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed