फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona Positive jamati become threat to all jamatis who kept in quarantine in moradabad

मुरादाबाद में पॉजिटिव जमाती बने क्वारंटीन रखे गए सभी जमातियों के लिए खतरा

Tue, 14 Apr 2020 02:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Apr 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
corona Positive jamati become threat to all jamatis who kept in quarantine in moradabad
क्वारंटीन में जमाती - फोटो : अमर उजाला

एमआईटी और आईएफटीएम में क्वारंटीन 14 जमातियों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दूसरे जमातियों के पॉजिटिव आने का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। अधिकतर जमाती क्वारंटीन हॉल में साथ नमाज पढ़ने के साथ खाना खाते थे। वॉशरूम इस्तेमाल करते थे। जिन जमातियों की पूर्व में निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है या फिर अन्य जमाती साथ रहे हैं उनके पॉजिटिव होने की आशंका से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी है।

विज्ञापन


दिल्ली निजामुद्दीन मरकज की घटना के बाद मुरादाबाद पुलिस और प्रशासन ने निजामुद्दीन से लौटे जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों की धरपकड़ कर एमआईटी और आईएफटीमए में क्वारंटीन किया है। आईएफटीएम में 60 और एमआईटी में 100 जमाती और उनके संपर्क में आए लोग रखे गए हैं। सभी जमातियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। एमआईटी से करीब 68 लोगों के सैंपल हो चुके हैं। आईएफटीएम से भी सभी जमातियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। रविवार को एमआईटी के एक जमाती की कोरोना पॉजिटिव  रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को दोनों ही संस्थानों के 14 जमातियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के प्रोटोकॉल के अनुसार दो जमातियों के बीच आठ फीट की दूरी पर बेड लगाए गए हैं। लेकिन जमाती एक साथ नमाज पढ़ते हैं। साथ ही खाना खाते और बैठक बातचीत करते हैं। जमातियों के शौचालय भी अलग-अलग नहीं है। कई जमाती एक ही शौचालय का और बाथरूम इस्तेमाल करते हैं। जमाती 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी जमातियों को अलग से क्वारांटीन में रखा गया है। सोमवार को पाजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी है। इससे निगेटिव आ चुके जमातियों के अलावा अन्य जमातियों के पॉजिटिव होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में विभाग जमातियों की क्वारंटीन अवधि 14 दिन से बढ़ाकर 28 दिन करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed