{"_id":"5fe6449b8ebc3e3d594c3e22","slug":"corona-city-news-mbd3739193184","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय देशों से लौटे 16 यात्रियों और उनके परिजनों का सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरोपीय देशों से लौटे 16 यात्रियों और उनके परिजनों का सैंपल
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्रिटेन में कोरोना का नया घातक रूप सामने आने के बाद सेहत महकमा अलर्ट हो गया है। यूरोपीय देशों से लौटने वाले 16 यात्रियों और उनके परिजनों का सैंपल कराया गया। ये यात्री सर्विलांस यूनिट की निगरानी में हैं। यूरोपीय देशों की यात्रा से लौटने वाले पांच लोग अभी जिले से बाहर हैं। लौटने पर उनका सैंपल कराया जाएगा, जबकि तीन यात्री यूरोप लोट चुके हैं।
ब्रिटेन में कोरोना का नया घातक रूप सामने आने के बाद स्टेट सर्विलांस यूनिट ने अलर्ट के साथ एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत यूरोपीय देशों से 23 से 8 दिसंबर के बीच और 9 दिसंबर के बाद देश में आने वाले यात्रियों को दो श्रेणियों में विभाजित कर उन पर नजर रखी जा रही है। जिसे लेकर शासन ने यूपी में यूरोपीय देशों से आने वालों की सूची जारी की है। इसमें मुरादाबाद पहुंचने वाले चौबीस यात्री शामिल हैं। जिला सर्विलांस टीम ने सोलह यात्रियों और परिवार के तीस सदस्यों का सैंपल कराया है। साथ ही इनकी केस हिस्ट्री जुटाई गई है। तीन यात्री जिले में कुछ दिन रहने के बाद यूरोप लौट गए हैं। वहीं पांच यात्री मुरादाबाद से बाहर हैं। तीन यात्री दिल्ली, एक झारखंड और एक यात्री बनारस में हैं। जहां से लौटने पर पांचों यात्रियों का सैंपल कराया जाएगा।
हर यात्री के दो-दो सैंपल कराए
मुरादाबाद। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि यूरोपीय देशों से आने वाले चौबीस यात्रियों में से 16 के सैंपल कराए गए हैं। इन यात्रियों के परिजनों का भी सैंपल लिया गया। सभी के दो-दो सैंपल लिए गए। अगर किसी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो दूसरा सैंपल जीनोमिक सिक्वेंसिंग जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सैंपल कराने में कर रहे आनाकानी
मुरादाबाद। यूरोपीय देशों से लौटने वाले यात्रियों के सैंपल लेने वाली टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों के परिजन सैंपलिंग कराने में आनाकानी कर रहे हैं। हालांकि काउंसलिंग के बाद सैंपल के लिए लोग तैयार हो रहे हैं।