फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

25 लोग क्वारंटीन किए, डीयू छात्र का मोहल्ला लालनगरी सील, 250 घरों में हरेक की होगी हेल्थ स्क्रीनिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। महानगर में हॉटस्पॉट की संख्या अब चार से बढ़कर पांच हो गई है। कटघर में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके घर लाल नगरी इलाके को भी हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित कर सील कर दिया गया है। यहां 250 परिवार रहते हैं। पूरे इलाके में हरेक व्यक्ति की हेल्थ स्क्रीनिंग और इलाके को सैनिटाइज करने का काम शुरू हो चुका है। इससे पहले रविवार को पूर्व चिह्नित शहर के चार हॉटस्पॉट में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4392 घरों में 22186 लोगों का हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 12 लोग ऐसे मिले जो बाहर से आए हुए थे इन सभी को कोरोना जांच के लिए फैसिलिटी क्वारंटीन में भेजा गया है। डीयू छात्र के 13 परिजन भी फैसिलिटी क्वारंटीन किए गए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 38 लोगों का सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए अलीगढ़ व लखनऊ भेजा है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में चिह्नित महानगर के चार हॉटस्पॉट लालबाग, बरवालान, गलशहीद और आजादनगर इलाके में रविवार को तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की 74 टीमों ने हेल्थ स्क्रीनिंग की। इस दौरान 4392 घरों का सर्वे पूरा करके 22186 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। डीएम ने बताया कि इन इलाकों से 12 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटीन में भेजे गए हैं। यह सभी अन्य जनपदों अथवा अन्य प्रदेशों से आकर यहां रह रहे थे। इन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी थी। डीएम ने बताया कि छात्र ने अपना रिश्ता मरकज से होने से इनकार किया है। उसका दावा है कि वह मरकज वाले इलाके से होकर गुजरा था। फिलहाल छात्र के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है। डीएम के अनुसार रविवार को एमआईटी से 10 और आईएफटीएम से 28 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए अलीगढ़ और लखनऊ को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed