{"_id":"5e93674f8ebc3e77496f0f6b","slug":"corona-city-news-mbd345958535","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में मिला एक और कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में मिला एक और कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद के पहले कोरोना मरीज को ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी मिले अभी 48 घंटे ही बीते थे कि रविवार को एक और युवक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ गई। मुरादाबाद निवासी यह युवक दिल्ली विवि का छात्र है। पुलिस को उसकी लोेकेशन दिल्ली निजामुद्दीन क्षेत्र में मिली थी जिस पर उसे ट्रेस किया गया था। एडीजी कानून एवं व्यवस्था की सूचना पर आठ अप्रैल को पुलिस ने इसे एमआईटी में क्वारंटीन किया था। युवक की पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के दस लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। उनके सैंपल लेने के साथ युवक के संपर्क में आए लोगों की छानबीन की जा रही है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था ने दो अप्रैल को दिल्ली निजामुद्दीन के 5227 लोगों की सूची जारी की थी। इसी सूची में कटघर थाना क्षेत्र के करूला लाल नगरी मुरादाबाद निवासी 21 साल के युवक का नाम भी दर्ज था। इन सभी लोगों के मोबाइल की लोकेशन निजामुद्दीन के आसपास मिली थी। पुलिस ने छापा कर आठ अप्रैल को युवक को एर्मआईटी में क्वारंटीन कर सैंपल भेज दिया। सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक रविवार को इस युवक की सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आ गई है। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासन की टीमें इसके घर पहुंच गईं। इसके परिवार में तीन महिला समेत 10 सदस्य हैं। दो पड़ोसी तथा एक मामा को क्वारंटीन किया है। मामा की दो पत्नियां एक आजादनगर में जिसके पांच सदस्य और एक पत्नी जाहिदनगर में जिसके दो सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। एसीएम द्वितीय बुद्घप्रिय के मुताबिक कुल 20 लोगाें को क्वारंटीन किया गया है।
उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। सीएमओ के मुताबिक युवक 19 मार्च को दिल्ली से लौटा था। युवक दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। सीएमओ के मुताबिक इसकी छानबीन की जा रही है। सूचना पुख्ता होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित किया जाएगा। विदित हो कि मुरादाबाद में पहली कोरोना पाजिटिव मिलने वाली युवती मरिशा पूरी तरह से ठीक होकर दस अप्रैल को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई थी। इससे सभी खुश थे।
विज्ञापन
दिल्ली से लौटने के बाद 20 दिन घूमता रहा युवक
कोरोना पाजिटिव दिल्ली से लौटने के बाद 20 दिनों तक करूला और आसपास के क्षेत्र में घूमा। रामपुर तथा संभल भी गया। दोस्तों के अलावा कई पारिवारिक परिचितों के घर भी गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभागीय टीमें उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रही हैं। चिह्नित लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।