{"_id":"5e7f90a38ebc3e72b422162d","slug":"corona-city-news-mbd344586526","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: लॉकडाउन का उल्लंघन करने में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: लॉकडाउन का उल्लंघन करने में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2020 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात को लॉकडाउन को तोड़कर भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में कांग्रेस के अमरोहा लोकसभा से प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी और उनके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । शराब पीकर हंगामा करने का भी आरोप लगाया पर चिकित्सीय परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया और बाद में थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया।हाइवे पर भारी भीड़ दिल्ली और हरियाणा से आ रही और वह हाइवे से होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जा रही है। शनिवार देर रात हाइवे पर जीरो पांइट के पास भारी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
काग्रेसी नेता सचिन चौधरी निवासी सुपरटेक नया मुरादाबाद और शुभम अग्रवाल और प्रदीप सिंह निवासी लाइनपार थाना मझोला करीब रात्रि सवा बजे हाइवे पर पहुंच गये और जीरो पाइंट के पास पहुंचते ही इन लोगों ने वहां पर मौजूद लोगों की मदद करनी शुरू कर दी। भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई थी।
विज्ञापन
इसी बीच वहां पर पुलिस आ गई। पुलिस ने जब इन लोगों से भीड़ को हटाने को कहा तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने आरोप लगाया की कांग्रेसी नेता ने पुलिस से शराब के नशे में पुलिस से अभद्रता करनी शुरू कर दी।
हंगामे की सूचना पाकर एसएसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गये और सचिन चौधरी, उसके साथी शुभम अग्रवाल, प्रदीप सिंह को लाकॅडाउन का उल्लंघन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें थाने से जमानत पर रिहा कर दिया है। सीओ हाइवे राम सागर सिंह ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई।