फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

सरकार सतर्क है, डरने की नहीं सावधानी की जरूरत : महेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। कोरोना के खौफ और उससे निपटने की तैयारियों के बीच जिला प्रभारी एवं जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने आइसोलेशन वार्ड के ब्लाक में पहुंचकर भर्ती आशंकित लोगों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार पूरी तरह सतर्क है। लोगों को घबराने नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह सुबह करीब सवा 10 बजे अस्पताल पहुंचे। 20 मिनट के निरीक्षण में प्रभारी मंत्री ने अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीनों लोगों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन से कहा कि साफ-सफाई के प्रति ध्यान दिया जाए। ओपीडी और इमरजेंसी पहुंचने वाले संदिग्ध लोगों की पूरी स्क्रीनिंग की जाए। डा. महेंद्र सिंह ने मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की तैयारियों की प्रशंसा की। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह सावधान है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतते हुए बार बार हाथों को धोने, एक-दूसरे के बीच एक मीटर दूरी बनाने और भीड़भाड़ से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने एहतियातन स्कूल, कालेज, सिनेमाघर बंद करा दिए। पर्यटन स्थलों को बंद कराया गया है। सरकार पूरी तरह सजग और हर परिस्थिति के लिए तैयार है। इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता, जिलाधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह, एसएसपी अमित पाठक, सीएमओ डा. एमसी गर्ग समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed