फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

टीएमयू और महिला अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। कोरोना आशंकित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए तैयारियां दुरुस्त कर ली हैं। जिला और रेलवे अस्पताल के अलावा गुरुवार को महिला अस्पताल और टीएमयू में भी 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। जिले में आइसोलेशन बेड संख्या बढ़कर 40 हो गई है। केंद्रीय पुलिस अस्पताल को भी अधिग्रहीत कर लिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के लिहाज से मुरादाबाद जिला ही नहीं मंडल अति संवेदनशील है। मंडल में घनी आबादी है। यहां के लोगों का खाड़ी और यूरोपीय देशों में आनाजाना और व्यवसाय जुड़ा है। खाड़ी और यूरोपीय देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। इससे वहां से लौटने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। मुरादाबाद जिले में ही फरवरी से अब तक 179 लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं। इन्हीं लोगों में कोरोना आशंकित अस्पताल पहुंच रहे हैं। मुरादाबाद जिला अस्पताल में कोरोना आशंकित मरीजों के लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया है। 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड रेलवे अस्पताल में बना है। दो दिनों में संदिग्ध लोगों की संख्या बढ़ी है। आने वाले सप्ताह में संदिग्ध लोगों की संख्या कई गुना बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को महिला अस्पताल और टीएमयू में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिए हैं। डिस्ट्रिक्ट एपिडेमिलॉजिस्ट अजीजउर रहमान ने बताया कि जिले में आइसोलेशन बेड की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। केंद्रीय पुलिस अस्पताल को कोरोना संक्रमित लोगों को कोरोटाइन करने के लिए अधिग्रहीत कर लिया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने केंद्रीय पुलिस अस्पताल में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed