फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   13 new people suspected of corona reached hospital in Moradabad

मुरादाबाद में कोरोना के आशंकित 13 नए लोग अस्पताल पहुंचे

Fri, 20 Mar 2020 04:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
13 new people suspected of corona reached hospital in Moradabad
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले संदिग्ध लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को कोरोना आशंकित 13 नए लोग जिला अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें राज्य के एक मंत्री की भतीजी समेत दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। 11 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारेन्टाइन कर घर लौटाया गया। इनमें 10 लोग शैक्षिक संस्थान के विद्यार्थी शामिल हैं। आइलोसेशन वार्ड में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़कर अब पांच हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक गुरुवार को अगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अपराह्न में एक दंपति को जिला अस्पताल रेफर किया है। इसमें पति को खांसी, बुखार की अधिक शिकायत है। 27 वर्षीय पति 10 मार्च को सऊदी अरब से लौटा है। युवक की पत्नी को भी हल्के जुकाम की शिकायत है। युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है, जबकि पत्नी की स्क्रीनिंग की गई। पत्नी स्वस्थ है। डिस्ट्रिक्ट एपिडेमिलॉजिस्ट ने बताया कि राज्य के एक मंत्री की भतीजी को भी अस्पताल लाया गया। भतीजी फ्रांस से लौटी है। जुकाम और बुखार की शिकायत पर उसकी स्क्रीनिंग की गई। कोरोना आशंका होने पर युवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट एपिडेमिलॉजिस्ट अजीजउर रहमान के ने बताया कि एक शैक्षिक संस्थान के 10 छात्र एवं छात्राओं को जिला अस्पताल लाया गया। शैक्षिक संस्थान के छात्रों का दल केरला से शैक्षिक भ्रमण कर लौटा है। इसके बाद से चार छात्रों को जुकाम की शिकायत है। दोपहर में रेलवे अस्पताल से 29 साल के युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। युवक कांठ रोड का रहने वाला और हाल में विदेश यात्रा से लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक खुद ही रेलवे अस्पताल में भर्ती हुआ था। रेलवे अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिय। जिला अस्पताल में युवक की स्क्रीनिंग की गई। युवक स्वस्थ था और उसे घर भेज दिया। सभी आशंकित लोगों को एएलएस एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। अस्पताल में 11 लोगों को क्वारेन्टाइन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन सभी लोगों की घर पर निगरानी करेगी। आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्ध लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।


उधर, टीएमयू के प्रवक्ता ने बताया कि उनके यहां का कोई छात्र कोरोना से न पीड़ित है और न ही आशंकित है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed