फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Contractor entered the house and raped a teenage girl

Moradabad News: घर में घुसकर ठेकेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Contractor entered the house and raped a teenage girl
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में निर्यात फर्म के ठेकेदार ने घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह अपने बच्चों के साथ बाहर गई थी। घर में 15 वर्षीय बेटी घर में मौजूद थी। इसी दौरान निर्यात फर्म में ठेकेदारी करने वाला पैपटपुरा निवासी मनीष उसके घर में घुस गया। आरोप है कि उसने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। महिला ने बताया कि जब वह रात को घर लौटी तो बेटी डरी सहमी बैठी थी। पूछताछ करने पर उसने आपबीती सुनाई। महिला अगले दिन बेटी को लेकर थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी मनीष के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी मनीष को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article