{"_id":"69c98f2e45b668b87b001493","slug":"construction-of-overbridge-at-railway-crossing-432-b-in-kanth-has-not-started-kanth-news-c-277-1-smbd1007-112981-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में रेलवे क्रॉसिंग 432-बी पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में रेलवे क्रॉसिंग 432-बी पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं
विज्ञापन
कांठ। नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग 432-बी पर ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी मिलने के बाद भी इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। अब क्षेत्र के लोग यहां ओवरब्रिज के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। यहां पर ओवरब्रिज बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों सहित बाहर से आने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
कांठ नगर में कुछ दूरी पर ही दो रेलवे क्रॉसिंग पड़ते हैं। इनमें से एक मुरादाबाद-हरिद्वार रोड पर 432-बी और दूसरा कांठ-अमराहा रोड पर 433-बी है। दोनों में से किसी भी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होने से दिन भर जाम की स्थिति रहती है। इन क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए वर्तमान सहित पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने भी काफी प्रयास किया और यूपी सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक सिफारिशें की। अनेकों बार यह मुद्दा जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद में भी उठाया। जिसके बाद पिछले दिनों फरवरी माह में मुरादाबाद-हरिद्वार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग 432-बी पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए स्वीकृति भी मिल गई थी। इस ओवरब्रिज की निर्माण कार्य उप मुख्य अभियंता/निर्माण/रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट के द्वारा किया जाना है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।