फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Construction of Bhola Singh's Milak-Shahpur road started

भोला सिंह के मिलक-शाहपुर मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Construction of Bhola Singh's Milak-Shahpur road started
मुरादाबाद। शहर से सटी ग्राम पंचायत सोनकपुर देहात उर्फ भोला सिंह की मिलक से शाहपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाले मार्ग संपर्क मार्ग की दशा पिछले कई माह से खराब थी। इसके अलावा एमडीए के नये बनाए गए आवास को जाने वाला मार्ग भी काफी खराब था। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही थी। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद एमडीए ने संबंधित खस्ताहाल मार्ग को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए साइड पर मैटेरियल आदि पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सोनकपुर देहात उर्फ भोला सिंह की मिलक से शाहपुर जाने वाले मार्ग के किनारे जल निकास के लिए नाली का निर्माण न होने तथा जगह-जगह से सड़क के टूटे होेने व गड्ढे के कारण संबंधित मार्ग से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। ग्रामीण कई बार इसके निर्माण की मांग कर चुके थे, लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था। गांव के निकट मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए आवासों की ओर जाने वाले मार्ग की दशा भी काफी खराब थी। इसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत होती थी। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद यह मार्ग नाले में तब्दील हो गया। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने चार फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया। जिसके बाद एमडीए के अधिकारियों ने टीम भेज कर खस्ताहाल उक्त मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। काफी दिनों से खस्ताहाल मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू न होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed