फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   considering injured man as dead doctors kept his body in mortuary later that person came out alive in moradabad

लापरवाही की हदें पार: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को मोर्चरी में रखा, सुबह परिजन पहुंचे तो चल रही थीं सांसें

Fri, 19 Nov 2021 06:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Nov 2021 06:36 PM IST
सार

मुरादाबाद जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सड़क हादसे में घायल शख्स को मृत घोषित कर मोर्चरी के फ्रीजर में रखवा दिया। घायल को दोबारा अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।

विज्ञापन
considering injured man as dead doctors kept his body in mortuary later that person came out alive in moradabad
पीड़ित श्रीकेश - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। सड़क हादसे में घायल शख्स को मृत घोषित कर मोर्चरी के फ्रीजर में रखवा दिया और थाने को पीआई भेज दी। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे परिजन और पुलिस मोर्चरी पहुंची तो शख्स की सांसें चल रही थीं। आनन फानन में घायल को दोबारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया है।  

विज्ञापन


संभल जनपद के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के पोटा पहाड़ी निवासी श्रीकेश (32) नगर निगम में पथ प्रकाश निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ लाइन पार में किराये के मकान में रहते हैं। भाई नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि श्रीकेश गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे डेयरी से दूध खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान किसी दूसरी बाइक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


परिजन पहले उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल में आ गए। यहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने घायल शख्स को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया और पुलिस को इसकी सूचना भिजवा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे दरोगा परिजनों को साथ लेकर मोर्चरी पहुंचे और पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान देखा कि घायल की सांसें चल रही थीं। जिससे हड़कंप मच गया। इसके बाद घायल को दोबारा मोर्चरी से निकाल कर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed