फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Consideration was given to building a five-storey integrated divisional office.

Moradabad News: पांच मंजिला एकीकृत मंडलीय कार्यालय बनाने पर हुआ विचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Consideration was given to building a five-storey integrated divisional office.
मुरादाबाद। शासन के निर्देश पर तहसील के नजदीक 50 एकड़ भूमि पर पांच मंजिला एकीकृत मंडलीय कार्यालय बनाने के लिए अधिकारियों ने विचार किया। कहा गया कि पुलिस, प्रशासनिक और न्यायिक कार्यालय एक की जगह होने से आम जनता की भागदौड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने एकीकृत मंडलीय कार्यालय बनाने पर विचार जानने के लिए अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि तहसील सदर के नजदीक 100 एकड़ भूमि है। यहां 50 एकड़ में पांच मंजिला एकीकृत कार्यालय बनाया जा सकता है। एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण एमडीए द्वारा किया जाएगा। एकीकृत भवन में मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और न्यायिक कार्यालय होंगे।
विज्ञापन

यहां वादकारियों, अधिवक्ताओं, गवाहों और मीडिया के लिए भी स्थान निर्धारित किया जाएगा। मंडलायुक्त ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है, जिसमें, डीआईजी, डीएम सहित कई अधिकारी सदस्य होंगे। एकीकृत मंडल कार्यालय के निर्माण में आम जन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह कार्यालय पब्लिक फ्रेंडली बनाए जाने के साथ -साथ समुचित व्यवस्थाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सिंगल विंडो कार्यालय ग्राउंड स्तर पर होगा। कोआर्डिनेटेड आफिस की व्यवस्था, ई-आफिस, छोटे-बडे़ कांफ्रेंस हाॅल सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं होगी। इस बहुमंजिली कार्यालय बनाने का मकसद आम जन को अच्छे से सरकारी व्यवस्थाओं, योजनाओं लाभ पहुंचाना होगा। समिति की बैठक के बाद एकीकृत मंडलीय कार्यालय का डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।

बैठक में सभी मंडलीय अधिकारियों से उनके वर्तमान कार्यालयों की स्थिति, सृजित पद, आफिस लोकेशन, जमीनी विवाद संबंधी, एप्रोच संबंधी सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान डीआईजी मुनिराज जी, डीएम मानवेंंद्र सिंह, एडीए के वीसी शैलेष कुमार, एमडीए सचिव, एसपी ट्रैफिक सहित संबंधित विभागों के मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed