फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress's UP Jodo Yatra will reach on the evening of 25th

Moradabad News: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा 25 की शाम को पहुंचेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress's UP Jodo Yatra will reach on the evening of 25th
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा महानगर में 25 दिसंबर की शाम को प्रवेश करेगी। रात विश्राम के बाद अगले दिन कांग्रेस के नेता महानगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेंगे। यात्रा का जगह-जगह कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक संजय कपूर ने ये जानकारियां डिप्टी गंज ताला बिल्डिंग में पार्टी की बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि देश में फैलाए जा रहे सांप्रदायिक व धार्मिक उन्माद के विरुद्ध पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश मे निकाली थी। जिससे पूरा देश जुड़ा था। अब यूपी जोड़ो यात्रा भी उसी तर्ज पर निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत 20 दिसंबर को सहारनपुर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में केंद्रीय नेताओं के साथ की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कांग्रेस का वोट बढ़ा है, लेकिन पांच प्रदेशों में सीटें कम होने की वजह ईवीएम है। देश के 14 दलों के नेता पिछले ढाई महीने से चुनाव आयोग से मिलने का समय मांग रहे हैं। वे चाहते हैं कि चुनाव ईवीएम की जगह मतपत्रों से कराया जाए, लेकिन चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर समय ही नहीं दे रहा है। यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस इन धांधलियों का पर्दाफाश करने जा रही है। इसी कारण केंद्र सरकार डरी हुई है। सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा का मुकाबला करने में सक्षम है। बैठक में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष देश राज शर्मा, पूर्व विधायक मो. उल्लाह चौधरी, जिला प्रभारी सुखराज सिंह, अनूप दुबे, शकील चौधरी, उपाध्यक्ष सुधीर पाठक, आजम अंसारी, अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि, भयंकर सिंह बौद्ध, आनंद मोहन गुप्ता, श्याम, डॉ. सिराजुद्दीन, दानिश कुरेशी, राजेशपाल, मीनू शर्मा, बब्बन खा, मुशाहिद चौधरी, समेत सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed