फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress workers trying to surround the BJP office were stopped by the police, leading to a scuffle.

Moradabad News: भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Congress workers trying to surround the BJP office were stopped by the police, leading to a scuffle.
मुरादाबाद। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चल रही कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने भूड़े का चौराहे पर रोक लिया। जिसे लेकर कांग्रेस महानगर के पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस कार्रवाई से नाराज महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला और महानगर कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के घेराव की घोषणा की थी। घेराव से पहले ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और उनके साथियों को पुलिस ने घर में बृहस्पतिवार की सुबह नजरबंद कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक कोतवाली पुलिस सुबह ही उनके घर आ गई। इस दौरान सीओ कोतवाली सुनीता दहिया, एसीएम फर्स्ट, सदर थाना कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने एसीएम प्रथम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार विपक्ष को दबाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

वहीं महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भूड़े का चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां से कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने लगे लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए रास्ते में ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके विरोध में महानगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ईडी के जरिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं झुकेंगे। महानगर अध्यक्ष का दावा है कि पुलिस ने करीब 200 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान अजय सारस्वत सोनी, नजाकत ठेकेदार, मो. शादान, रिजवान रईस, पार्षद परवेज इस्लाम, नदीम उद्दीन कातिब, शमशेर अली, कमर सलीम, मोअज्जम अली, रेहान खान, अफसर अंसारी आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed