{"_id":"6962be2f9925fd532a03ce96","slug":"congress-will-observe-mass-fast-today-regarding-mnrega-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-809603-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मनरेगा को लेकर कांग्रेस आज करेगी सामूहिक उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मनरेगा को लेकर कांग्रेस आज करेगी सामूहिक उपवास
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस रविवार को आंबेडकर पार्क में सामूहिक उपवास करेगी। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदल दिया। अब नीतियों को बदलकर मनरेगा को ठेका पर देना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर काम के अधिकार की रक्षा के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम का कार्यक्रम चलाया जाएगा। संविधान संवाद’ के तहत इस मामले में आगामी सौ दिनों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की गई है। इस दौरान पार्टी की रैलियां भी आयोजित की जाएगी। कांग्रेस नेता ज़मीन से जुड़कर जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ महानगर उपाध्यक्ष नजाकत ठेकेदार,मुशाहिद चौधरी,जिला मनरेगा प्रभारी अल्ताफ मसूदी,वाॅर रूम इंचार्ज मो. शादान,दानिश कुरैशी,पार्षद मौअज्जम अली,महफूज अली,अब्दुल रऊफ,अनिल शर्मा (काले),अशरफ अली,विवेक कुमार,अरविंद सागर,अली रिजवी, नरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।
प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर होगा कार्यक्रम
मुरादाबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर 12 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली और पूर्व विधायक संजय कपूर को प्रभारी नियुक्त किया है। यह जानकारी पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सारस्वत ने दी है।