{"_id":"61f8375d6506bd5ca2272011","slug":"congress-s-pledge-fulfilled-in-mandal-other-parties-made-distance-from-half-the-population-moradabad-news-mbd417592776","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में कांग्रेस की प्रतिज्ञा पूरी, बाकी दलों ने आधी आबादी से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में कांग्रेस की प्रतिज्ञा पूरी, बाकी दलों ने आधी आबादी से बनाई दूरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ विधानसभा चुनाव में चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने की प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा मंडल में पूरी हो गई। मंडल की 27 में से 10 सीटों पर कांग्रेस ने महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि दूसरे दलों ने आधी आबादी से दूरी बनाई है। भाजपा ने चार, बसपा ने दो और सपा ने सिर्फ एक महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है।
कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सियासत में अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटी है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को प्रदेश प्रभारी बनाया है। प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी एजेंडे में महिलाओं को शामिल किया है। पार्टी प्रियंका गांधी की नौ प्रतिज्ञाओं के साथ चुनाव मैदान में है। इसमें विधानसभा चुनाव में चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने की भी प्रतिज्ञा शामिल है। प्रत्याशी बनाने में प्रियंका गांधी ने मुरादाबाद मंडल में अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर दी है। कांग्रेस ने मंडल में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया है। मंडल की 27 में से 10 सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने सबसे अधिक बिजनौर में चार महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें से एक महिला प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया है।
इसके अलावा मुरादाबाद की तीन सीटों पर महिलाओं को उतारा है। वहीं दूसरी पार्टियों ने महिलाओं को उम्मीदवार बनाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। भाजपा, सपा और बसपा में महिलाओं को तर्जी कम मिली है। भाजपा से चार, बसपा से दो और सपा से एक महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
अमरोहा में कांग्रेस तो रामपुर में भाजपा ने उतारे महिला उम्मीदवार
मुरादाबाद। प्रमुख दलों की ओर से अमरोहा और रामपुर में सिर्फ एक-एक महिला उम्मीदवार को चुनाव में उतारा है। अमरोहा में कांग्रेस तो रामपुर में भाजपा ने महिलाओं प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने मंडल में सिर्फ रामपुर में महिला प्रत्याशी को मौका नहीं दिया है।
सपा ने संभल तो बसपा ने बिजनौर में लगाया दांव
मुरादाबाद। सपा ने एक और बसपा ने दो महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने संभल के असमोली विधानसभा तो बसपा ने बिजनौर जिले में सदर और नहटौर सीट से महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया है।
किस जिले में किस दल से कितनी महिला उम्मीदवार
जिला-----भाजपा--सपा--बसपा--कांग्रेस
बिजनौर----02----00----02----04
मुरादाबाद---00----00----00----03
संभल-----01----01----00----02
अमरोहा----00----00----00----01
रामपुर-----01----00----00----00
नोट: बिजनौर जिले में कांग्रेस की एक महिला उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया है।