फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress leaders accused of occupying shop, video goes viral

Moradabad News: कांग्रेस नेताओं पर दुकान पर कब्जे करने का आरोप, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders accused of occupying shop, video goes viral
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज चौराहे के पास रहने वाली दो बहनों ने कांग्रेस नेताओं पर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दुकान पर कब्जे के दौरान की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें कांग्रेस नेता भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी गंज चौराहा निवासी शाहीन और उसकी बहन परवीन ने पुलिस को बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अनूप दुबे, शकील चौधरी, विपिन कुमार और जीतू ने उनकी दुकान पर कब्जा किया है। आरोप है कि दोनों ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद दोनों बहनें अपनी महिलाओं के साथ थाने पहुंच गई और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद का कहना है कि अनूप दुबे ने एक महिला के हिस्से की दुकान खरीद है। दो बहनें इसका विरोध कर रही हैं। मैं तो अपने दोस्त की दुकान पर चाय पीने गया था। किसी ने दुकान पर कब्जा नहीं किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा बताया कि दोनों पक्षों को शुक्रवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed