फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress councilor party leader, six accused including three women arrested in smack smuggling

स्मैक की तस्करी में कांग्रेस पार्षद दल के नेता, तीन महिलाएं समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congress councilor party leader, six accused including three women arrested in smack smuggling
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी टीम ने कांग्रेस पार्षद दल के नेता शिवराज सिंह, तीन महिलाओं समेत छह लोगों को स्मैक की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्मैक, नकदी और मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। सिविल लाइंस थाने में इस मामले में तीन केस दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आदर्श कालोनी में स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आदर्श कालोनी से कांग्रेस पार्षद शिवराज सिंह समेत हरदीप, सुमित और तीन महिलाएं राधा, सविता और गीता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक शिवराज से 19 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और चार हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इसके अलावा आरोपी हरदीप और सुमित के कब्जे से पंद्रह ग्राम स्मैक के अलावा 54 सौ रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी महिला राधा, सविता और गीता 18 ग्राम स्मैक के अलावा 29 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एनडीपीएस एक्ट में तीन केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि ये सभी लोग बरेली व अन्य जनपदों से स्मैक लाकर यहां तस्करी करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिवराज सिंह कांग्रेस पार्षद दल के नेता हैं। उन्हें राजनीतिक रंजिश के चलते झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। ये सब पुलिस की साजिश है। बदनाम करने की कोशिश है। पुलिस बेवजह दबाव डाल रही है। पहले भी उन पर रंजिश में मुकदमे दर्ज कराए थे, लेकिन आरोप साबित नहीं हो पाए।
- अनुभव मेहरोत्रा, अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed