फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complaint regarding non-receipt of 'Kisan Samman Nidhi' raised at the village gathering (chaupal)

Moradabad News: चौपाल में आई किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding non-receipt of 'Kisan Samman Nidhi' raised at the village gathering (chaupal)
ठाकुरद्वारा। गांव असालतपुर और ख्वाजपुर धनतला में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को जनहित की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्रों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। बीडीओ उमाकांत मुद्गल ने बताया कि चौपाल में तीन किसानों ने सम्मान निधि न मिलने की शिकायत रखी। गांव असालतपुर में चक मार्ग पर अवैध कब्जे की समस्या भी बताई गई। उन्होंने बताया कि शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के पास भेज दिया है। साथ ही चौपाल में नहीं पहुंचने वाले विभागीय स्टाफ की रिपोर्ट सीडीओ को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन

00
थाना समाधान दिवस में सिर्फ एक शिकायत

ठाकुरद्वारा। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस के मौके पर सिर्फ एक शिकायत आई। यह शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित है। कोतवाली के एसएसआई पवनेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत का निराकरण पुलिस और राजस्व टीम संयुक्त रूप से करेगी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे, जबकि किसी अधिकारी का आना नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

00
फोटो 8
सहकारी समितियों पर हड़ताल, खाद के लिए किसान हलकान
- सहकारी समिति के हड़ताली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। सहकारी समितियों के कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते खाद की उम्मीद से आए किसान निराश लौट गए। हड़ताली कर्मचारियों ने सहकारी समितियों पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग मुख्य रूप से उठी। इसके अलावा समय से वेतन और कुछ अन्य सुविधाओं पर भी जोर दिया। साधन सहकारी समिति सचिव एवं संगठन के जिला महामंत्री नरेश शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के सचिव और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मांगें पूरे होने पर ही हड़ताल खत्म होगी। प्रदर्शन के समय प्रबंध निदेशक सुमित चौहान, नरेश शर्मा, अरशद खान, मोहम्मद रफी, सरिता, अफसर खान, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर धान के बाद अगली फसलों की बोआई की तैयारी कर रहे किसानों को इन दिनों खाद की जरूरत है। किसानों ने बताया कि जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
---- इन समितियों पर प्रदर्शन---
भायपुर, कालाझंडा, गोपीवाला, सुरजननगर, शेरपुर बहलीन, रतूपुरा और नन्हूवाला स्थित सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने काम नहीं किया। साथ ही प्रदर्शन कर मांगों पर कार्रवाई पर जोर दिया।
00
फोटो 9
न्यायालय भवन के लिए अधिगृहीत भूमि के शीघ्र बैनामे की मांग
- अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम वित्त से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। अधिवक्ताओं ने नगर में न्यायालय भवन के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के बैनामे और रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग उठाई है। इस संदर्भ में अधिवक्ताओं ने शनिवार को ठाकुरद्वारा में मौजूद एडीएम वित्त ममता मालवीय से मुलाकात की।
ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के संरक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एडीएम से मिला। बार संरक्षक ने बताया कि न्यायालय का अपना भवन न होने से अदालतों के विस्तार का मामला लटका हुआ है। उन्होंने न्यायालय भवन की भूमि से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कराने की मांग की। कहा कि इसके बाद भी भवन निर्माण संभव हो सकेगा। इस प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, रणवीर सिंह चौधरी, जितेंद्र सिंह, अनुज कुमार सक्सेना, सलीम अहमद आदि शामिल थे।
00
फोटो 10, 11
पुराने एसडीएम ऑफिस के पास बनेंगे अधिकारियों के नए आवास
- ठाकुरद्वारा पहुंचीं एडीएम वित्त ने स्थान का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। एसडीएम, तहसीलदार सहित प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारियों के नए आवास बनाने के प्रस्ताव के तेजी पकड़ने की उम्मीद है। मुरादाबाद से आईं एडीएम वित्त ममता मालवीय ने आवासों के लिए प्रस्तावित स्थान का निरीक्षण किया। साथ ही पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार को मौके पर बुलाकर प्रस्ताव पर चर्चा भी की।

दरअसल नगर में प्रशासन और राजस्व अधिकारियों के 30 वर्ष पूर्व बने आवास जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। इस स्थिति के चलते अधिकारियों को इधर-उधर रहना पड़ रहा है। नए आवासों के लिए पहले नगर से तीन किमी दूर डिग्री कॉलेज के पास भूमि पर विचार किया गया था लेकिन उस स्थान को लेकर कोर्ट से स्टे आ जाने पर नई जगह की तलाश शुरू हुई। इसी क्रम में पुराने एसडीएम कार्यालय के पास निर्माण का निर्णय लिया गया। एडीएम वित्त ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता से इस मामले में चर्चा के बाद आवासों का नक्शा और एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। जलभराव के पुराने अनुभव के कारण निर्माण से पहले जमीन को करीब चार फीट ऊंचा करने निर्देश दिए।
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed