फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complaint lodged over cutting of tree branches during Holi holidays, investigation launched

Moradabad News: होली के अवकाश में पेड़ की टहनियां काटने पर शिकायत की, जांच शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged over cutting of tree branches during Holi holidays, investigation launched
बिलारी। होली के अवकाश के दौरान तहसील परिसर में वकीलों के चेंबरों के पास खड़े पिलखन के पेड़ की दो टहनियों के काटे जाने के मामले की शिकायत एसडीएम से की गई। इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर जाकर कटी टहनियों की जांच की। उधर, तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रकरण में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

तहसील बिलारी के राजस्व नामिका वकील सौरभ चौधरी के चेंबर के पास खड़े पिलखन के पेड़ की टहनियां उनके चेंबर की छत तक आ जाने की वजह से गर्मी के मौसम में चेंबर पर ठंड बनी रहती है। इस पिलखन के पेड़ की एक जड़ दूसरे अधिवक्ता के चेंबर के निकट होना बताई जा रही है। होली के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार सुबह जब सौरभ चौधरी अपने चेंबर पर आए और चेंबर की छत पर आने वाली पिलखन के पेड़ की टहनी कटी देखी तब उन्होंने सीधे एसडीएम विनय कुमार सिंह से शिकायत करते हुए तहसील के ही एक अधिवक्ता पर नियम विरुद्ध तरीके से पेड़ की टहनी काटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अधिवक्ता सौरभ सिंह की शिकायत पर तत्काल तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक बार एसोसिएशन के संरक्षक रामकुंवर सिंह यादव एडवोकेट के चेंबर पर बुलाई गई। बैठक में सभी बार पदाधिकारियों ने पेड़ की टहनी काटने वाले अधिवक्ता के रवैये पर नाराजगी जताई। बैठक के बाद बार के सभी पदाधिकारी एसडीएम से मिले और इस प्रकरण में जांच की मांग उठाई। बार पदाधिकारियों की मांग पर एसडीएम विनय कुमार सिंह और तहसीलदार अंकित गिरि मौके पर जांच करने पहुंचे। एसडीएम ने इस संबंध में बताया कि तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वह जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए वन क्षेत्राधिकारी बिलारी को पत्र भेजें और जरूरत के अनुसार विधिक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed